शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में साहिल कश्यप ने पहला, अनुष्का शर्मा ने दूसरा और अनुराधा तथा समीर कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में भूमिका ने पहला, दिव्या अरुण ने दूसरा और मनीषा तथा रेखा देवी ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक मंडल में डाॅ. नमिता के खागटा और डाॅ. गोदावरी गर्ग शामिल रहे। यह जानकारी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. ज्ञान चंद ने दी। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो