शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. भारती भागरा की उपस्थिति में नई टीम का चयन हुआ। सचिन वर्मा को बालक इकाई प्रमुख और सूरज ठाकुर को सहायक इकाई प्रमुख बनाया गया। स्नेहा शर्मा को बालिका इकाई प्रमुख तथा सुकृति ठाकुर को सहायक इकाई प्रमुख चुना गया। पलक शर्मा बालिका इकाई महासचिव और वंशिका चौहान संयुक्त सचिव बनीं। सुजल शर्मा को बालक इकाई महासचिव और यशलेश को संयुक्त सचिव बनाया गया। प्रधानाचार्य ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संवाद