फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कथा में सुनाया रुक्मिणी विवाह प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को ब्रज गोपियों के समर्पण भाव और रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हुए। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई कथा में कथावाचक अमित बटुक ने बताया कि ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता कात्यायनी की उपासना की। गोपियां यमुना में निर्वस्त्र स्नान करने जाती थी जिससे वरुण देवता का अपमान होता था। गोपियों को इस अपराध से बचाने और उन्हें मर्यादा का संदेश देने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने उनके वस्त्रों का हरण किया। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि इस कथा में मुख्य आयोजकों के रूप में विमल गुप्ता, संदीप गुप्ता, जसविंदर कपूर, रविंद्र सूद, अरुण बिंदल, विजय वर्मा, ममता सूद और दीपक श्रीधर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें