फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्रावण माह में सात जगह होगी रुद्र पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। श्रावण मास पर द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से शिमला शहर में सात जगह रुद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 29 जुलाई से 19 अगस्त तक विशेष आध्यात्मिक आयोजन होंगे। रुद्र पूजा का कार्यक्रम 29 जुलाई को राम मंदिर, 11 अगस्त को भोगल विला, 13 को बीसीएस, 14 अगस्त को शाम को कसुम्पटी में कार्यक्रम होंगे। 15 अगस्त को सुबह दधोगी, 17 अगस्त को दोपहर में और 9 अगस्त को शाम को टुटीकंडी में कार्यक्रम होंगे। संस्था की स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर त्रिप्ता शर्मा ने यह जानकारी दी। रुद्र पूजा भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पवित्र एवं प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान है। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान के माध्यम से व्यक्ति अपने, समाज और समस्त विश्व के कल्याण, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें