फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन नगर निगम की बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षदों ने किया वाकआउट

Fri, 31 Jan 2025 03:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

नगर निगम सोलन की बैठक में कई मुद्दों पर पार्षदों के बीच गहमागहमी रही। भाजपा पार्षदों ने बैठक में होर्डिंग मामला नहीं लाने के विरोध में वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन
सोलन नगर निगम की बैठक में हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम सोलन की तीन माह बाद आमसभा आयोजित की गई। बैठक में कई मुद्दों पर पार्षदों के बीच गहमागहमी रही। भाजपा पार्षदों ने बैठक में होर्डिंग मामला नहीं लाने के विरोध में वाकआउट कर दिया। होर्डिंग मामले पर हाईकोर्ट ने 7 नवंबर 2024  को फैसला सुनाया है। फैसले के अनुसार अब नगर निगम कई होर्डिंग लगाने वालों से पैसा नहीं वसूल सकता। ऐसे में अब नगर निगम को भी करोड़ों रुपये की चपत लग गई है। भाजपा पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने इस मामले पर महापौर से सवाल किया कि पार्षदों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई है। फैसले की पार्षदों को भनक तक लगने नहीं दी गई। इसके विरोध में भाजपा पार्षदों ने वाकआउट कर दिया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच पार्षद बैठक से उठकर चले गए। ऐसे में मनोनीत पार्षद ने कहा कि बैठक में पहले ही कांग्रेस पार्षदों का बहुमत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें