शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने वीरवार को कंडा जेल के 46 बंदियों को चश्मे वितरित किए। यह पहल बंदियों की दृष्टि सुधार के लिए की है। क्लब की ओर से 5 जुलाई को कंडा जेल में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया था। शिविर के दौरान 46 बंदियों की आंखों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इन सभी बंदियों को बेहतर दृष्टि के लिए चश्मों की आवश्यकता है। इसलिए अब चश्मे दिए गए। क्लब की अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी ने यह जानकारी दी। संवाद