शिमला। रोटरी क्लब शिमला आशा किरण परियोजना के तहत जरूरतमंद महिला रीटा (39) को कृत्रिम पैर प्रदान करेगा। रीटा सिरमौर की रहने वाली है। एक रसोई दुर्घटना के दौरान चक्कर आने से वह चूल्हे पर गिर गई थी जिससे उन्हें गंभीर जलन हुई। उपचार के लिए उन्हें पहले आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया जहां संक्रमण और गंभीर स्थिति के कारण उनका घुटने से ऊपर का पैर काटना पड़ा। डॉ. अश्वनी ने आईजीएमसी शिमला पहुंचकर रीटा के कृत्रिम पैर का माप लिया। कास्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है और एक सप्ताह के भीतर घुटने से ऊपर का कृत्रिम पैर लगाया जाएगा। इस दौरान क्लब की ओर से डॉ. सुंदीप सौठा भी उपस्थित रहे। संवाद