फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोटरी क्लब शिमला ने जीते 22 पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने रोटरी वर्ष 2025-26 के जिला पुरस्कार समारोह में शानदार प्रदर्शन कर 22 प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें 5 जिला पुरस्कार और 17 जोनल पुरस्कार शामिल हैं। जिला पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ असिस्टेंट गवर्नर का पुरस्कार मनु अग्रवाल को मिला है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ रोटरी क्लब का शिमला, सर्वश्रेष्ठ आरवाईएलए प्रोजेक्ट, उत्कृष्ट अध्यक्ष करण बांबा और सर्वश्रेष्ठ पायलट का खिताब ऐन अंकिता बांबा ने अपने नाम किया। जोनल पुरस्कारों में जोन का सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार भी शिमला को मिला है। जोन के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार करण बांबा और स्टार सचिव का पुरस्कार संदीप सौहटा को मिला। उत्कृष्ट को-पायलट का पुरस्कार ऐन शिवानी सौहटा, सर्वाधिक सक्रिय रोटेरियन का पुरस्कार करण शर्मा, पीपी रोटेरियन का पुरस्कार अमित पाल सूद और रौनक गोयल को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें