शिमला। रोटरी क्लब की ओर से शिक्षक दिवस पर मालरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल में नेशन बिल्डर्स अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर और आसपास के 30 से अधिक प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। समारोह के दौरान रोटरी क्लब की ओर से सम्मानित शिक्षकों और अतिथियों के लिए विशेष फेलोशिप का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर इवेंट चेयर पीपी रोटेरियन इंजीनियर सौरभ राज सूद, मास्टर ऑफ सेरेमनी रोटेरियन माणिक कुमार, डिप्टी गवर्नर पीपी रोटेरियन सचिन वर्मा, क्ल्ब के अध्यक्ष अर्जुन गोयल सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद