शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के लिए ड्राइव-थ्रू सेवा परियोजना का आयोजन किया गया। इसके तहत सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को 50 कंबल वितरित किए। यह सेवा अभियान ओल्ड रेलवे शेल्टर, ओल्ड बस स्टैंड, पंचायत भवन, आईजीएमसी मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित निर्माण स्थल तथा आईजीएमसी के आपातकालीन वार्ड सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। इस सेवा परियोजना में सहायक गवर्नर मनु अग्रवाल, अध्यक्ष करण बाम्बा, उपाध्यक्ष अमित पाल सूद, पूर्व अध्यक्ष अजीत बुटैल और सचिव डॉ. सुन्दीप सौहटा ने सहयोग दिया। संवाद