शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने जनकल्याण के तहत पीएचसी न्यू शिमला में 11 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण सहायता प्रदान कर शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देना है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद करता है। क्लब का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2026-27 की थीम क्रिएट लास्टिंग इंपेक्ट के अनुरूप समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव लाना है। संवाद