शिमला। रोटरी क्लब ऑफ शिमला रॉयल की ओर से शुक्रवार (25 सितंबर) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पंथाघाटी में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। यह शिविर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की व्यापक पहल के तहत आयोजित हो रहा है जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के रोटरी क्लब भाग ले रहे हैं। यह पहल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने और सामूहिक रक्त संग्रह का विश्व रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट ई. पंकज मलिक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। संवाद