शिमला। रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के 15 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार सुबह रोटरी जिला मंडल 3080 की ओर से हरिद्वार में आयोजित 2 दिवसीय वार्षिक महासम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। यह सम्मेलन भारत केवी इलेक्ट्रिकल के सभागार में होगा। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि योग गुरु रामदेव शामिल होंगे। क्लब के अध्यक्ष कवि खन्ना ने बताया कि रोटरी की विश्व विख्यात हस्तियां इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगी। संवाद