शिमला। रोटरी क्लब ने धनतेरस के पावन अवसर पर आईजीएमसी शिमला के कैंसर अस्पताल में अस्पताल में भर्ती 50 जरूरतमंद मरीजों को शुक्रवार को असॉर्टेड गिफ्ट पैक सौंपे। प्रत्येक गिफ्ट पैक में दीये, लड्डू, मोजे, बिस्कुट और फल शामिल थे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी ने कहा कि धनतेरस केवल खरीदारी का पर्व नहीं बल्कि जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने का पर्व है। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष पूजा गोयल, सुनीता ठाकुर और इंटर्न जसराज सिंह सेंबी उपस्थित रहे। संवाद