फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोटरी क्लब ने की हार्ट सर्जरी करवाने में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने नेपाल निवासी एक बच्ची सुनीता की हार्ट सर्जरी करवाने में मदद की है। वर्तमान में यह परिवार सहित रामपुर में रह रही है। सुनीता को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (हृदय में छेद) और नसों के उलझाव की गंभीर समस्या थी। सुनीता की हार्ट सर्जरी 28 अगस्त को आईजीएमसी शिमला में विभागाध्यक्ष सीटीवीएस डॉ. सुधीर मेहता के नेतृत्व में की गई। सर्जरी पर 1,20,000 रुपये खर्च आया जिसमें से अधिकतर राशि राष्ट्रीय बाल सेवा योजना के तहत वहन की गई। अतिरिक्त 28,000 रुपये की राशि रोटरी क्लब शिमला की ओर से सहयोग स्वरूप बालिका की माता को प्रदान की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर मनु अग्रवाल, अध्यक्ष करण बंबा, उपाध्यक्ष अमित पाल सूद और डॉ. सुधीर मेहता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें