शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से शुक्रवार को आईजीएमसी कैंसर अस्पताल शिमला में सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन परोसा गया। प्रकल्प के तहत रोटेरियन रिम्मी आहूजा ने मूंग दाल की खिचड़ी तैयार कर मरीजों और तीमारदारों को परोसी। रोटेरियन अंजू शर्मा और हरप्रीत सेंबी ने सूजी की खीर तैयार की थी। संवाद