शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से गंज बाजार में मंगलवार को जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की सहायता के लिए वस्त्र वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस सेवा के माध्यम से 200 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और बच्चों को सहायता प्रदान करना था। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला ने पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस सेवा कार्य की मेजबानी की। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि क्लब जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद