फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज के रोहन लेखन स्पर्धाओं में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रोहन ठाकुर ने लेखन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी रोहन ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर तीन प्रमुख उपलब्धियां हासिल कीं। युवा विकसित भारत 2047 अभियान की अखिल भारतीय निबंध एवं लेख लेखन प्रतियोगिता में रोहन ने प्रथम और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचार मंत्रालय और डाक विभाग की ढाई आखर प्रतियोगिता में रोहन ने हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य, प्राध्यापकों और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पूनम वर्मा और डॉ. लखबीर सिंह ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें