फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में बर्फबारी से सड़कें फिर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा में मंगलवार को हुई बारिश और बर्फबारी के कारण दो सड़कों पर यातायात ठप हो गया। ताजा बर्फबारी के कारण कुफरी-चायल और कुफरी चैड़ सड़क पर दिन के समय वाहनों की आवाजाही बंद करना पड़ी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क का मरम्मत कार्य बुधवार तक ही पूरा हो पाएगा। सड़कें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने बर्फ हटाने के लिए 14 मशीनें लगाई हैं। कुफरी-चायल सड़क को सोमवार को बहाल कर दिया था लेकिन मंगलवार को बर्फ पड़ने से यह सड़क फिर बंद हो गई। कुफरी-चैड़ सड़क पर यातायात एक हफ्ते से ठप है। सड़क पर फिसलन इतनी ज्यादा है कि जेसीबी मशीनें भी नहीं चल पा रहीं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि सड़कों पर फिसलन से मशीनें भी राहत कार्य के लिए नहीं पहुंच पा रहीं। मौसम साफ रहता तो सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। चौपाल की बंद पड़ी 40 में से 33 सड़कों को मंगलवार को बहाल कर दिया गया। सात सड़कों पर अभी भी यातायात बधित है। एचआरटीसी के 128 रूट मंगलवार को भी बंद रहे। इसके अलावा 30 बसें अभी भी विभिन्न जगहों पर फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें