फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मज्याठ में सड़कें-स्ट्रीट लाइटें खराब, वार्ड सभा में उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के मज्याठ वार्ड में सोमवार को पार्षद अनीता शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। इसमें एंबुलेंस सड़क न बनने, सीवरेज लाइन का काम पूरा न होने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक न करने पर लोगों ने सवाल उठाए। कहा कि इतने आंदोलन करने के बावजूद वार्ड के लिए सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा। सीवरेज लाइन का काम भी कई साल से चला है लेकिन लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही। टैक्स देने के बावजूद वार्ड में सामुदायिक भवन, पार्किंग आदि सुविधाओं की कमी है। पार्षद के बार बार मामला उठाने के बावजूद निगम इस पर कोई काम नहीं कर रहा। बैठक में बरसात से हुए नुकसान की भरपाई न होने को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए। पार्षद अनिता शर्मा ने भरोसा दिया कि इन मांगों को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। पार्षद ने लोगों से वार्ड को साफ सुथरा बनाए रखने की भी अपील की। पार्षद ने वार्ड में बने नए सार्वजनिक शौचालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें