शिमला। शहर के भराड़ी क्षेत्र में सड़कों की टारिंग का काम शुरू हो गया है। सतलुज पेयजल योजना की पाइपलाइन बिछाने के लिए इस क्षेत्र में सड़कों की खुदाई की थी। पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े थे। इसके अलावा धूल मिट्टी से भी लोग परेशान थे। सतलुज पेयजल परियोजना की पाइपलाइन बिछा रही साईं फाउंडेशन ने अब इस सड़क की टारिंग शुरू कर दी है। मंगलवार तक इसका काम पूरा हो जाएगा। साईं फाउंडेशन के एजीएम राजीव सकलानी ने बताया कि भराड़ी में सड़कों की टारिंग की जा रही है। मंगलवार शाम तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि जिन सड़कों की खुदाई की गई थी, उन सभी की टारिंग की जा रही है। ब्यूरो