फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में बुधवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने के महत्व को दर्शाया। इसके अलावा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें