शिमला। नेहरू युवा केंद्र शिमला के माध्यम से युवा मंडल भड़ेच में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोटखाई, गुम्मा, हुल्ली, बागीनाला और भड़ेच के युवाओं ने इस दौरान रैली निकाली। वहीं ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी।