शिमला। राजधानी के कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों, छात्र क्लबों और खेल समितियों की मदद ली जाएगी। हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हास्टपा) ने उच्च शिक्षा निदेशालय से इस अभियान में कॉलेजों को शामिल करने का आग्रह किया था। इसके तहत 13वें एमटीबी शिमला के साथ सुरक्षित सड़कें और मजबूत संकल्प अभियान चलाने की योजना है। एमटीबी शिमला प्रतियोगिता 23 से 25 अक्तूबर तक होगी। इसके बाद पांच नवंबर तक जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। अभियान के तहत कम से कम 10 हजार संकल्प और हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा है। संवाद