शिमला। संकट मोचन से बढ़ई सड़क पर लंबे समय से लंबित टारिंग का कार्य पूरा हो गया है। तकनीकी अड़चनों और बरसात के चलते रुके इस कार्य के पूरा न होने से यहां रहने वाले लोग परेशान थे। लोगों को वाहनों के अलावा पैदल आवाजाही में काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं, खासतौर पर महिलाएं और बुजुर्ग लोग काफी परेशान थे। बढ़ई वार्ड से जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर के समक्ष लोगों ने इस मामले को उठाया था। इसके बाद सदस्य ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी सड़क की टारिंग को लेकर अवगत करवाया। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को कार्यों जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अब कार्य के पूरा होने के बाद बढ़ई वार्ड से जिला परिषद प्रियंका तंवर ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें और बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।