शिमला। राजधानी के खलीनी वार्ड में चिंतपूर्णी स्वीट्स के पास से चौक तक सड़क की मरम्मत का काम शनिवार को शुरू हो गया है। अभी जेसीबी की मदद से सड़क को समतल किया जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा न आए इसके लिए जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) कंपनी ने स्थानीय लोगों से सड़क किनारे वाहन पार्क न करने की अपील की है। सड़क बहाली के तहत सबसे पहले प्रभावित हिस्से में वेट मिक्स मैकडम बिछाया जाएगा। इसके बाद सड़क की टारिंग की जाएगी जिससे सड़क की स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। संवाद