शिमला। राजधानी के बालूगंज में सड़क की खराब हालत को लेकर लोगों में गुस्सा है। एक महिला ने शनिवार को सड़क के गड्ढों का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क से आवाजाही मुश्किल हो गई है। वाहन चालक गड्ढों से बचने के लिए राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों के लिए इस रास्ते से गुजरना खतरनाक हो गया है। ऐसे ही शनिवार दोपहर एक महिला को यहां से गुजरते समय परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने तुरंत मौके पर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया। महिला ने प्रशासन से जल्द-से-जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है। संवाद