फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 13 महीने बाद रामचंद्र चौक-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड़क बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के बैनमोर वार्ड में रामचंद्र चौक से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क करीब 13 महीने बाद बहाल कर दी गई है। स्थानीय पार्षद शीनम कटारिया की मौजूदगी में मंगलवार को हल्के वाहनों के लिए इस सड़क को खोल दिया गया है। पार्षद शीनम कटारिया के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों और सड़क के नीचे की ढलान को देखते हुए यहां सामान्य मरम्मत के बजाय व्यापक स्थिरीकरण कार्य करना पड़ा। सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए सेल्फ ड्रिलिंग एंकर, हाई स्ट्रेंथ जियो ग्रिड, जियोटेक्सटाइल, वेल्डेड वायर मेश और गैबियन स्ट्रक्चर जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। पहाड़ी परिस्थितियों और मौसम के कारण भी काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें