हिमस्खलन होने से केलांग-मूलिंग नाला सड़क मार्ग अवरुद्ध(
- फोटो : ANI
पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ रहने के बाद जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में जगह-जगह हिमखंड गिर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को लाहौल के बिलिंग नाले में हिमखंड गिरने से केलांग-उदयपुर सड़क मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। बीआरओ की मशीन खराब होने से हिमखंड नहीं हटाया जा सका। एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि जल्द हिमखंड को हटा कर सड़क मार्ग बहाल किया जाएगा।।