मंडी जिले के जंजैहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलहनी के सराची में बीती रात करीब 1:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया। गाड़ी संख्या एचपी 01 4882 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200-250 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के चालक ऋषि(19) पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषि अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पांडवशीला के पास पैट्रोल पंप के नजदीक का निवासी था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ऋषि की जान जा चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।