हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल रोहतांग मार्ग पर 14 मोड़ पर शुक्रवार को एक जिप्सी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में कुछ स्थानीय लोग और कुछ पर्यटक बताए जा रहे हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है.।