हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेलका-झौड़ा मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। झौड़ा से तेलका के लिए जाते समय टिकरी मोड़ में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पास लेते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।