फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कुल्लू के बाहू में सड़क से 500 मीटर नीचे जंगल में गिरी कार, शिक्षक समेत दो की मौत

Tue, 19 Dec 2023 10:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जिला कुल्लू के बंजार के जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग स्थित बाहू मोड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जंगल में गिरी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के बंजार के जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग स्थित बाहू मोड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात को हुआ और इसका पता लोगों को मंगलवार सुबह लगा। कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे जंगल में जा गिरी। हादसे में मोहनी गांव के भाषा अध्यापक टेक चंद व गेवे राम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार लाया गया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें