शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला के नृत्य विभाग की छात्राओं की टीम ने 39वें एआईयू अंतर-विश्वविद्यालय उत्तर क्षेत्र युवा महोत्सव में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह महोत्सव चितकारा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस उपलब्धि के साथ आरकेएमवी की टीम ने चेन्नई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता भी प्राप्त कर ली है। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच आरकेएमवी शिमला की टीम ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं की प्रस्तुति का विषय नारी तू नारायणी रहा। संवाद