शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में बुधवार को यूथ रेड क्रॉस, रोट्रैक्ट क्लब और स्टेट रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त सहयोग से मानसा–एक संकल्प विषय पर व्याख्यान का आयोजित किया गया। राज्य नशा निवारण बोर्ड की सदस्य बिंदु जोशी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए युवाओं के तनाव, अकेलेपन और भावनात्मक दबाव को समझना जरूरी है। वहीं कॉलेज में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में नई छात्राओं को यूथ रेड क्रॉस और रोट्रैक्ट क्लब से जोड़ा गया। इस मौके पर क्लब की संयोजक डॉ. लक्ष्मी सिंधु, उप प्राचार्य डॉ. कार्तिकेय मृत्युंजय चौहान, विरेंद्र सिंह बिष्ट, पल्लवी शर्मा, महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद