शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेेएमवी) शिमला में रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पोस्टर निर्माण, नारा लेखन और रील निर्माण प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने हिस्सा लिया। पोस्टर स्पर्धा में स्वाति प्रथम, सिमरन द्वितीय और निरामया तृतीय रहीं। नारा लेखन में आयुषी ठाकुर प्रथम, अंशिका द्वितीय और तमन्ना नेगी तृतीय रहीं। रील निर्माण में अक्षिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय और शिवानी ठाकुर तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्लब संयोजक डॉ. कनिका शर्मा सहित छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद