फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी में सावन के रंग में रंगा परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आरकेएमवी में महिला प्रकोष्ठ ने बुधवार को सावन एवं मानसून उत्सव का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं से जोड़ना रहा। प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने सावन मास के धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नृत्य विभाग की छात्राओं ने शिव स्तुति, गरबा और घूमर की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मेहंदी प्रतियोगिता में बीसीए की प्रीति प्रथम, बीवोक की पारुल द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की स्वाति तृतीय रहीं। बीए तृतीय वर्ष की वर्षा चौथे और एमए प्रथम वर्ष की रीना पांचवें स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें