फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिवोली के दुकानदारों ने किराया घटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर की रिवोली मार्केट के दुकानदारों ने नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान से दुकानों का किराया घटाने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी दुकानदार महापौर से मिले। संजीव ठाकुर ने कहा कि हाल ही में रिवोली में बनी 20 नई दुकानों का किराया 6200 रुपये रखा है जो बहुत ज्यादा है। इसके अलावा जीएसटी अलग से कटता है। यह किराया चुकाना दुकानदारों को मुश्किल हो रहा है। इस पर महापौर ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले को सदन में लाया जाएगा और किराया घटाने पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें