फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रितिका ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल (डीपीएस) शिमला की 11वीं कक्षा की छात्रा रितिका ठाकुर ने डीएवी नेशनल गेम्स में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में हुई। रितिका ठाकुर मूल रूप से मंडी जिले की सरकाघाट तहसील के करयाल गांव की रहने वाली है। फाइनल में कड़े मुकाबले के बाद रितिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रितिका के पिता कुलदीप सिंह भारतीय सेना में हैं और वर्तमान में आरट्रैक (आर्मी ट्रेनिंग कमांड, शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रितिका की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें