फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रितिका बनीं हुनर डांस प्रतियोगिता की विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। वेद सेवा संस्थान की ओर से आयोजित हुनर डांस प्रतियोगिता का कालीबाड़ी सभागार में समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल उमेश शर्मा, नेहा हेटा और विवेक शर्मा ने किया। कड़े मुकाबले में रितिका कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। अंकिता कौशल ने दूसरा, आपेक्स ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोकुल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वेद सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी पहचान हैं। संस्थान युवाओं और बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर नरेश चौहान, महेश्वर दत्त शर्मा, अतुल शर्मा, विक्रम शर्मा, नारायण पवन, संजू शर्मा, सुरेश शर्मा, निखिल शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश ठाकुर, रमेश ठाकुर और राकेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें