फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कलौहर नाग मंदिर में ऋषि पंचमी मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। क्योंथल के कलौहर नाग मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय ऋषि पंचमी जातर मेला शुरू होगा। मेला समिति के अध्यक्ष सीता राम शर्मा और सुरेश वर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को जैईश्वरी काली माता दलेंया तथा कलौहर नाग देवता ग्रेंज का आगमन होगा। रात में इनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। 16 सितंबर को मुख्य मेले में श्रद्धालु देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी जिसमें 11 हजार और 5 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। कई लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के सलाहकार नरेंद्र ठाकुर मेले का शुभारंभ करेंगे जबकि राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दीपक राठौर समापन अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें