फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कैंसर और मधुमेह समेत 133 दवाओं की खुदरा कीमतें तय

Mon, 09 Jan 2023 09:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

133 दवाओं की खुदरा कीमतें दवा मूल्य निर्धारण नियामक (एनपीपीए) ने तय कर दी हैं। एनपीपीए की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
दवाइयां(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्ट, किडनी, कैंसर और मधुमेह समेत 133 दवाओं की खुदरा कीमतें दवा मूल्य निर्धारण नियामक (एनपीपीए) ने तय कर दी हैं। एनपीपीए की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। जिन दवाओं की दरें तय की गई हैं उनमें लुकोनाजोल टेबलेट, एथमब्यूटॉल, पायराजनिमाइड टेबलेट, फेनोबार्बिटोन टेबलेट, अमियोडैरोन टेबलेट, एथमब्यूटॉल टेबलेट, लूकोनाजोल, एजिथ्रोमाइसिन, एलोप्यूरिनॉल, प्रोप्रानोलोल, हाइड्रो क्लोरोक्वीन, कार्बिमाजोल, सेफिक्सिम, इमैटिनिब, टेमोक्सीफेन, टेमोक्सीफेन, एल-एस्पैरजाइनेज इंजेक्शन पाउडर, लोक्विन टेबलेट, थैलिडोमाइड कैप्सूल, क्लोनाजेपैम, क्लोजापाइन, मेट्रोनिडाजोल टेबलेट, हाइड्रोक्सीयूरिया कैप्सूल, ब्रूफिन, एसिटाजोल समेत कई दवाएं शामिल हैं। इनमें अलग-अलग टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन और पाउडर शामिल हैं। इसमें कुल दवाओं की दरें बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ के दाम कम भी किए गए हैं। यह एक रूटीन प्रोसेस है जो समय-समय पर एनपीपीए की ओर से निर्धारित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें