शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल विकास परियोजना शिमला (शहरी) ने आंगनबाड़ी सहायिका और क्रेच कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि इंद्रनगर आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर लता देवी और लोअर समिट्री केंद्र में सत्या का चयन किया है। लोअर समिट्री केंद्र के लिए पार्वती देवी को प्रतीक्षा सूची में रखा है। घोड़ा चौकी क्रेच केंद्र में अग्रिमा चौधरी और अपर समिट्री क्रेच केंद्र में खेमलता का चयन हुआ है। अपर समिट्री केंद्र के लिए शीला कुमारी को प्रतीक्षा सूची में रखा है। ब्यूरो