शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत शिमला (शहरी) में संचालित आंगनबाड़ी और क्रेच केंद्रों में रिक्त पदों के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। क्रेच कार्यकर्ता के पद पर साधनाघाटी के लिए प्रिया का चयन हुआ है। स्ट्रॉबेरी ब्रॉकहास्ट के लिए सुमन, आरटीओ के लिए करिश्मा और टुटीकंडी के लिए शरोती को चुना गया है। क्रेच सहायिका के पद पर कुफ्टाधार के लिए अर्चना और बंगाला कॉलोनी के लिए सरिता का चयन हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र कृष्णानगर में सहायिका के पद पर तनुजा और कुफ्टाधार में ममता को प्रतीक्षा सूची में रखा है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा ने दी। संवाद