वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (ब्वॉयज) के स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के घोषित परीक्षा परिणाम में कला संकाय में अमन ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, विज्ञान संकाय में महेश कुमार तो वाणिज्य संकाय में शुभम सोनी ने स्कूल में सबसे अधिक अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में अमन ने 71 फीसदी अंक ले पहला, प्रदीप कुमार ने 69.4 अंक अर्जित कर दूसरा, शुभम ने 69.2 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
वाणिज्य में स्कूल में शुभम सोनी ने सबसे अधिक 85 फीसदी अंक ले पहला, अक्षय राणा ने 81 फीसदी अंक ले दूसरा, मनोज कुमार ने 80 फीसदी अंक ले तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में महेश कुमार स्कूल में प्रथम रहे।