शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर 2024 में आयोजित की गई स्नातक डिग्री कोर्स की विशेष अवसर के तहत ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इन री अपीयर परीक्षाओं में अपीयर हुए छात्र अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बीएससी प्रथम सेमेस्टर 2015 बैच का परिणाम 8461 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का 81.81, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 44.4 फीसदी रहा है। बीए पांचवें सेमेस्टर की विशेष अवसर की 2016 बैच की परीक्षा का परिणाम 71.4 फीसदी, बीएससी पांचवें सेमेस्टर 2016 बैच का परिणाम 50 फीसदी, बीकॉम पांचवें सेमेस्टर 2016 बैच का परिणाम 50 फीसदी, बीए प्रथम सेमेस्टर 2016-17 का परिणाम 66.66 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का 50 फीसदी, बीएससी प्रथम सेमेस्टर स्पेशल चांस 2016-17 बैच का परिणाम 56.25 फीसदी, तीसरे सेमेस्टर का 50 फीसदी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर 2016-17 बैच का परिणाम 50 फीसदी, जबकि बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम सबसे कम 33.33 फीसदी रहा है।