शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के 23वें सम्मेलन के दूसरे दिन 250 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने विभिन्न छात्र मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई गई। कालीबाड़ी में आयोजित सम्मेलन में संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम. साजी और सह सचिव आईशी घोष भी मौजूद रहे। राज्य सचिव सन्नी सेक्टा ने दो वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन में छात्राओं की सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता, जातिगत भेदभाव, सस्ती शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव बहाल करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। संवाद