फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस में नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस शिमला ग्रामीण संगठन ने अपनी विभिन्न इकाइयों और प्रशासनिक खंडों में 18 नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजेश शर्मा को फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन का उपाध्यक्ष बनाया है। विजय चौहान को सहकारिता क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देवेंद्र ठाकुर को विभिन्न विभागों के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। मदन मोहन सक्तां को टुटू प्रशासनिक खंड का प्रभारी बनाया है। ज्ञान ठाकुर को नेरवा और दीपक रोहल को जुब्बल प्रशासनिक खंड की जिम्मेदारी दी है। केसी चौहान बसंतपुर के प्रभारी होंगे। दुर्गा दत्त शर्मा को कुपवी और रूपिंदर धालटा को चौपाल प्रशासनिक खंड का कार्यभार सौंपा है। पुष्पा काल्टा को ननखड़ी, प्रताप नेगी को रामपुर, भूपेश पनेट रोहड़ू, मुन्नी लाल नरसेठ डोडरा-क्वार और अशोक ठाकुर कोटखाई का प्रभारी बनाया गया है। कृष्ण रांटा को नारकंडा, मीरा शर्मा को ठियोग और शांता जनदेव को मशोबरा प्रशासनिक खंड की जिम्मेदारी मिली है। विजय कनाइन को जुन्गा प्रशासनिक खंड का प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें