शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन उभरते विज्ञान, नवाचार एवं मानव विकास की विस्तृत रिपोर्ट कुलपति प्रो. महावीर सिंह को सौंपी गई। रिपोर्ट डीन अकादमिक्स डॉ. बीके वर्मा के माध्यम से प्रस्तुत की गई। सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हुआ था। मुख्य समन्वयक प्रो. बीएस चौहान ने बताया कि सम्मेलन ने बहुविषयक शोध और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया। संवाद