फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में शैक्षणिक और प्रशासनिक समितियों का पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वैधानिक और विभागीय समितियों का पुनर्गठन किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। पुनर्गठित समितियां शिक्षण, परीक्षा, शोध, पाठ्यक्रम निर्माण और आंतरिक प्रशासन से जुड़े मामलों के कार्य निपटाएंगी। नई समितियों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षकों को शामिल किया है। इन समितियों को पाठ्यक्रम संशोधन, परीक्षा संचालन, शोध प्रस्तावों की समीक्षा, अकादमिक कैलेंडर से जुड़े सुझाव और प्रशासनिक निर्णयों पर अनुशंसा तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। आदेश जारी करते हुए कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि समितियों का पुनर्गठन नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें